फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 300 ग्राम पंचायत के स्वयंसेवी युवाओं से मांगे आवेदन

Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी05-डॉ. रणधीर मताना।
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जिला जींद की 300 ग्राम पंचायत के स्वयंसेवी युवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत आवेदन मांगे हैं जो पंजीकृत उपभोक्ताओं के डाटा में सुधार, नए कनेक्शन और अन्य सहायक गतिविधियों का कार्य करेंगे। माय भारत पोर्टल के माध्यम से आवेदक 31 जुलाई तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं जबकि चार अगस्त तक उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जल अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जींद के जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्य करने वाले युवाओं को कार्य पूर्ण करने पर भारत सरकार में विभाग की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिला सलाहकार ने बताया कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों का क्रियान्वयन करवाया जाएगा।
पांच से 26 अगस्त तक स्वयंसेवक घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन में सुधार, अस्वच्छ कनेक्शन, लीकेज व पेयजल परीक्षण से संबंधित सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद 27 से 31 अगस्त तक दस्तावेजों का संकलन प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता की जांच व आवश्यक सुधार का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें