फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए आवेदन 30 तक

Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी07-बरसाना के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
जींद। विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अब तक जिलेभर से 1102 आवेदन आ चुके हैं। कक्षा छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित आइडिया 30 सितंबर तक ऑनलाइन दे सकेंगे।
विज्ञापन

एक स्कूल से पांच आवेदन मांगे गए हैं। इस बार विभाग ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से भी आइडिया मांगे हैं जबकि पहले कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों में छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित और आकर्षित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, जिनके आइडिया चयनित होते हैं उनको 10 हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवॉर्ड विजेता विद्यार्थी जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है।

-
विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों में रुचि पैदा करने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना एक अच्छा माध्यम है। इसके तहत विद्यार्थी नवविचारों को प्रकट कर सकते हैं। योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आवेदन 30 सितंबर तक मांगे गए हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा आवेदन करें ताकि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें