फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के दीपक और उचाना इकाई के प्रधान बने अमित

Sat, 27 Sep 2025 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी05 : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग को समाज के प्रतिनिधि सम्मानित करते हुए। स्
विज्ञापन
जींद। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेन बाजार में बैठक हुई। इस दौरान इकाई प्रधान दीपक गोयल और युवा इकाई उचाना प्रधान अमित जैन को बनाया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य है। महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद व आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया और हर जरूरतमंद को ऊंचा उठने के लिए हर घर से एक ईंट एक मुद्रा देने का नियम अपनी नगरी में लागू किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने बजरंग गर्ग को शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया। जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, साड़ी एसोसिएशन प्रधान सवार गर्ग, महाराजा अग्रसेन भवन के प्रधान महेश सिंगल, मुकेश गोयल, सुरेश गर्ग, उचाना सुरेश सिंगला, कृष्णा जैन, रोशन लाल घोघड़ियां और ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें