फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवी का अनुराग बना सबसे कम आयु का पनडुब्बी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मालवी निवासी किसान का बेटा अनुराग जांगड़ा भारत में सबसे कम आयु का पनडुब्बी चालक बन गया है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर अनुराग का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के सरपंच रामकला जांगड़ा ने बताया कि एक साधारण किसान के परिवार में जन्मे अनुराग ने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। अनुराग के पिता कलम सिंह किसान हैं और माता रेखा गृहणी। अनुराग ने प्राथमिक शिक्षा मालवी गांव के सरकारी स्कूल से शुरू की थी। इसके बाद रोहतक के जाट स्कूल से स्नातक की शिक्षा हासिल की। कोचिंग लेकर नेवी में भर्ती हुआ। अनुराग महज 20 साल की आयु में ही नेवी में पनडुब्बी चालक बना है, जो पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अनुराग का नौसेना में 13 फरवरी 2017 को चयन हुआ था। इसके बाद से उसकी विशाखापट्टनम में ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करते हुए अनुराग ने अपना लक्ष्य हासिल किया। गांव के सरपंच रामकला जांगड़ा ने कहा कि गांव के एक छोटे किसान परिवार से उठकर सेना में इतना बड़ा पद पाना गौरव की बात है। अनुराग का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें