फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर खरीदकर धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
19जेएनडी05-ट्रैक्टर खरीदने के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एवीटी स्टॉफ ने फर्जी तरीके से ट्रैक्टर खरीदकर धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी अलेवा निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
भिवानी के पपोसा गावं निवासी अमन ने पिछले दिनों सिविल लाइन थाना पुलिस को एफआईआर में बताया था कि पेटवाड़ निवासी उनके दोस्त शिकू ने खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर की जरूरत बताकर उसे भरोसे में लेकर ट्रैक्टर लोन पास करवा लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी जींद में विभिन्न कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। फिर शिकू ट्रैक्टर अपने साथ ले गया और आश्वासन दिया कि वह लोन की किस्त स्वयं भरता रहेगा व हर माह उसे भी पैसे देगा। कुछ समय पश्चात जब बैंक कर्मी किस्त वसूलने उनके घर पहुंचे तो धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उसके बाद ट्रैक्टर को अवैध रूप से बेच दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिकू को काबू कर पूछताछ की तो अलेवा निवासी विकास उर्फ विक्की का नाम सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें