19जेएनडी08: अमर उजाला फाउंडेशन व महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा लगाए गए रक्तद
- फोटो : samvad
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन व अमर उजाला फाउंडेशन ने अर्बन एस्टेट स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला की अध्यक्षता में लगाया। शिविर में 55 युवाओं ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि एसपी कुलदीप सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म और सच्ची सेवा है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की पूरी जिंदगी बचा सकता है।
शिविर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला, जिला रेडक्रॉस सोसायटी जींद के सचिव रामजी लाल, सीएमओ डा. सुमन कोहली ने शिरकत की। संवाद