फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंजू सिंगला बनी सृष्टि फ ाउंडेशन की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की अग्रणी संस्था सृष्टि फाउंडेशन का वर्ष 2023 का चुनाव शहर के एक निजी होटल में संयोजक डॉ. विवेक सिंगला व पूर्व प्रधान प्रेम दलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अंजू सिंगला को प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि सुनील गर्ग व सुनील गोयल को उप प्रधान, विकास कंसल कैशियर, आशीष भारद्वाज को सचिव व मनीषा बंसल को महिला प्रमुख तथा बलविंदर सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान अंजू सिंगला व डॉ. विवेक ने बताया कि सृष्टि की नई टीम के साथ मिलकर समाजसेवा के क्षेत्र में नई परियोजनाओं को शुरू करने का विचार है। जिन्हें जल्दी ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान अंजू सिंगला ने कहा कि हर व्यक्ति नेत्रदान करने का संकल्प ले और सृष्टि का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाए। यहनेत्रहीनों को आम लोगों की तरह ही जीवन जीने का मौका देगा। हमारे द्वारा किया गया नेत्रदान न जाने किसके जीवन में उजियारा कर दे। ऐसे में हमारा परम कर्तव्य बन जाता है कि हम अपने मनुष्य जीवन को सार्थक करते हुए नेत्रदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें