फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हॉकी प्रतियोगिता में डूमरखा की अंजू ने जीता स्वर्णिम खिताब

विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। खिलाड़ी अंजू।
विज्ञापन
डूमरखां। गांव डूमरखा की होनहार हॉकी खिलाड़ी अंजू ने रविवार को ऑल इंडिया इंटर साई महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। अंजू ने हिसार स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उसकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अंजू पिछले तीन-चार वर्षों से हिसार स्थित साई केंद्र में रहकर हॉकी का नियमित अभ्यास कर रही है। इस दौरान प्रशिक्षक आजाद सिंह मलिक और राजेश मलिक ने उसे लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। दोनों प्रशिक्षकों की मेहनत के साथ अंजू के अनुशासन और नियमित अभ्यास ने उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।
हॉकी डूमरखा की कमलेश डीपी और प्रशिक्षक सुमित ने अंजू की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अंजू शुरू से ही मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है। उसकी इस सफलता से गांव की दूसरी बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंजू भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। हॉकी डूमरखा परिवार ने अंजू को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें