फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव ढाठरथ में मिले अनिल विज व मोहनलाल बड़ौली

विज्ञापन
21जेएनडी50-ढाठरथ गांव में बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल
विज्ञापन
सफीदों(जींद)। परिवहन मंत्री अनिल विज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली गांव ढाठरथ में मिले। दोनों नेता गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे थे। अनिल विज और मोहन लाल बड़ौली ने एक साथ बैठकर खाना खाया और दोनों के बीच अच्छे वातावरण में बातचीत हुई। इसी दौरान दोनों नेता किसी बात पर खिलखिलाकर हंस पड़े।
विज्ञापन

उसके बाद अनिज विज और मोहनलाल बड़ौली ने लोगों से अलग जाकर अकेले में खड़े होकर काफी देर लंबी बातचीत की। किसी को भी उनकी ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। यह नहीं पता चल पाया कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रदेश की राजनीति, नगर निगम और निकाय चुनावों को लेकर बातचीत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें