अलेवा। खंड अलेवा के करीब 36 डिपो होल्डरों को सात महीने से राशन वितरण का कमीशन का पैसा नहीं मिला है। इसके कारण डिपो होल्डरों में विभाग और सरकार के खिलाफ रोष है। डिपो होल्डरों का कहना है कि राशन वितरण के कमीशन का पैसा नहीं मिलने के कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राशन डिपो चलाने वाले कई डिपो संचालकों का कहना है कि उन्हें सरकार की तरफ से डिपो के लिए जारी किए गए गेंहू व बाजरे का दो प्रतिशत कमीशन मिलता है। लेकिन उनको पिछले सात महीने से किसी प्रकार का कमीशन का पैसा नहीं मिला है। डिपो संचालक सात माह से जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग में राशन वितरण के कमीशन के लिए चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। डिपो संचालकों को कहना है कि उनकी रोजी-रोटी राशन वितरण के कमीशन से चलती है। कमीशन न मिलने के कारण उन्हेें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाक्स
सात माह से राशन वितरण का कमीशन नहीं मिला। इसके लिए अधिकारियों को कई बार सूचित किया लेकिन अधिकारी निदेशालय से मिले पत्र के बाद ही कमीशन का पैसा डालने की बात कह रहे हैं। डिपो होल्डरों को कमीशन का पैसा नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं डिपो होल्डरों को चीनी तथा तेल का पैसा पहले भरना पड़ता है।
रामकरण, डिपो संघ ब्लाक प्रधान अलेवा
बाक्स
पिछले सात माह से डिपो के राशन का कमीशन नहीं आया है। कई बार खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक डिपो होल्डरों का कमीशन जारी नहीं किया है। इसके कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
पवन शर्मा, डिपो संघ ब्लाक कैशियर
वर्जन
खंड के सभी डिपो होल्डरोंं का कुछ महीने के कमीशन का पैसा रूका है। सही में जानकारी नहीं है कि कितने महीने का रूका है, लेकिन रूका हुआ जरूर है। निदेशालय से पत्र मिलते ही डिपो होल्डरों का रूका कमीशन का पैसा उनके खातों में डाल दिया जाएगा। जिला स्तर के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द डिपो होल्डरों का कमीशन का पैसा जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-आशीष, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, अलेवा
केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।