फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अर्जुन स्टेडियम में खुला पड़ा नाला, कभी भी हो सकता है हादसा

विज्ञापन
27जेएनडी27 : फुटबाल मैदान में टूटा हुआ जाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के अर्जुन स्टेडियम में पानी निकासी का नाला खुला पड़ा हुआ है जो खेल मैदान के एक हिस्से के बिल्कुल नजदीक है। अभ्यास या दौड़ते समय कई बार खिलाड़ी गिरते-गिरते बचे हैं। मैदान में अंधेरा बढ़ने पर खतरा और अधिक हो जाता है। किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग या ढक्कन न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अर्जुन और एकलव्य स्टेडियम में साल 2019 के बाद से दोनों स्टेडियम में नया खेल सामान नहीं पहुंचा। सुविधाओं के अभाव में कई खिलाड़ी मजबूरन दूसरे शहरों का रुख कर रहे है।

खिलाड़ियों ने मांग की है कि नाले को तुरंत ढकवाया जाए या उसके चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाए। -रवींद्र खिलाड़ी

जिला खेल विभाग से मांग की है कि स्टेडियम में नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, मैदानों की मरम्मत हो और लाइटिंग व सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए ताकि खिलाड़ी सुरक्षित और निर्बाध वातावरण में अभ्यास कर सकें।- नूतन खिलाड़ी
विज्ञापन


नए खेल के सामान के लिए मुख्यालय को लिखा हुआ है। स्टेडियम में युवक-युवतियां अभ्यास करने के लिए आते हैं। किसी खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान कोई परेशानी आती है तो उनसे संपर्क कर सकते है।-रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद।

27जेएनडी27 : फुटबाल मैदान में टूटा हुआ जाल। संवाद

27जेएनडी27 : फुटबाल मैदान में टूटा हुआ जाल। संवाद

27जेएनडी27 : फुटबाल मैदान में टूटा हुआ जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें