फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटरी पर खिलौने बेच रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर, केस दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास पटरी पर खिलौने बेचने वाली महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे वह घायल हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चक्की मोड के पास बच्चों के खिलौने बेचने का काम करते हैं और शहीद पार्क के पास झुग्गी झोपड़ी में रहता है। 8 अप्रैल शाम को जब वह अपनी पत्नी जुहरी के साथ अपना सामान इकट्ठा कर रहा था तो पुराने बस स्टैंड की तरफ से एक व्यक्ति अपने ऑटो को तेज गति से लाया और उसने सीधी टक्कर उसकी पत्नी जुहरी को मार दी। इसमें जुहरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उससे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें