19जेएनडी21-सीआरएसयू में दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते की प्रति दिखाते हुए। स्रोत विवि
- फोटो : bhadarwah
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग और राजकीय महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के बीच बुधवार को एक समझौता हुआ। यह शैक्षणिक सहयोग दोनों संस्थानों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
छात्रों के बीच सैद्धांतिक और व्यावहारिक शिक्षा, छात्र के नेतृत्व वाले अनुसंधान और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाने, दोनों संस्थानों के छात्रों के बीच अनुभवात्मक अवसरों, कौशल विकास को सुविधाजनक बनाने में सहायता करेगा। इस सहयोग के तहत विभिन्न संकाय आदान-प्रदान और छात्र जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सहयोग पर हस्ताक्षर के इस गौरवपूर्ण क्षण में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील फोगाट, प्रभारी डॉ. अलका सेठ, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक और महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के संकाय सदस्य डॉ. प्रेम पूनम और डॉ. मंजीत शामिल रहे। प्रो. सुनील फोगाट ने कहा कि इस सहयोग से विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान पृष्ठभूमि वाले गुणवत्तापूर्ण छात्रों को भी बढ़ावा मिलेगा, जो इस क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं। डॉ. अलका सेठ ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग विभाग के विकास के लिए अच्छे हैं। भविष्य में इस तरह की और भी पहल की जाएगी।