19जेएनडी01: हिन्दू कन्या कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
- फोटो : katra
जींद। हिन्दू कन्या कॉलेज में स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने पूरे जोश के साथ कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की और सूखे कूड़े को नीले रंग के कूड़ेदान में और गीले कूड़े को हरे रंग के कूड़ेदान में डाला। उसके बाद छात्राओं ने पूरे कॉलेज परिसर में भरपूर जोश के साथ साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया। इस गतिविधि में 20 छात्राओं ने भाग लिया और कॉलेज परिसर की सफाई में अपना सराहनीय योगदान दिया।