जींद। राजकीय महाविद्यालय में 62वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का आधार हैं।
मुख्य अतिथि भीम पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है।
अमित और गरिमा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। एथलेटिक मीट के अंतर्गत 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, तीन टांग दौड़, कर्मचारी वर्ग की दौड़ और फैंसी ड्रेस स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया।इस दौरान डॉ. लाभ सिंह नोडल ऑफिसर, डॉ. कृष्ण श्योकंद खेल विभाग, प्राध्यापक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
जेवलिन थ्रो, प्रथम विश्वजीत , द्वितीय शाहिल और तृतीय इशू
जेवलिन थ्रो, प्रथम गरिमा , द्वितीय खुशी और तृतीय काफी
100 मीटर रेस, प्रथम अमित, द्वितीय आशीष और तृतीय यमन
100 मीटर रेस, प्रथम गरिमा , द्वितीय खुशी और तृतीय शिवानी
800 मीटर रेस, प्रथम आशीष , द्वितीय जतिन और तृतीय यमन
लंबी कूद, प्रथम अमित , द्वितीय इशू और तृतीय आशीष
लंबी कूद, प्रथम गरिमा , द्वितीय दिव्या रानी और तृतीय कोमल
1500 मीटर, प्रथम आशीष , द्वितीय जतिन और तृतीय साहिल
1500 मीटर रेस, प्रथम गरिमा , द्वितीय खुशी और तृतीय दिव्या रानी
25जेएनडी02: एथलीट प्रतियोगिता में कूद लगाती खिलाड़ी। संवाद