25जेएनडी20: महाग्राम नगूरां में पेयजल व सीवरेज व्यवस्था के काम का निरीक्षण करते हुए रणधीर मताना
जींद। महाग्राम नगूरां में 69 करोड़ रुपये से पेयजल व सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी। इसका निर्माण कार्य जारी है। महाग्राम नगूरां में पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए विभाग की ओर से बड़ा जलकल बनाया जा रहा है।
गांव में महाग्राम योजना के तहत दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाएं जाएंगे। गांव में पेयजल आपूर्ति करने के लिए गांव के विभिन्न स्थानों पर तीन बूस्टर की स्थापना की जाएगी ताकि हर घर तक पेयजल पहुंचाया जा सके।
साथ ही इस योजना में पेयजल की पाइपलाइन डलवाने का प्रावधान भी है। गांव में गंदे पानी की निकासी करने के लिए सीवरेज व्यवस्था की पाइपलाइन डाली जाएगी व 2.50 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 25.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वहीं 43. 82 करोड़ से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। नगूरां गांव में पेयजल संरक्षण व पेयजल बिल एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
वर्जन
इस अभियान के तहत लोगों को अपने पानी के बिल ऑनलाइन भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पानी बचाने के लिए नलों पर टेप लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि पानी को अधिक से अधिक बचाया जा सके। विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर पेयजल की जांच ग्रामीण सत्र पर घर-घर जाकर की जा रही है। इसके अलावा पेयजल स्त्रोत से भी पानी की जांच विभाग की लैब में की जा रही है ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके ।
-रणधीर मताना, जिला सलाहकार जनस्वास्थ्य विभाग