फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल में एंबुलेंस मार्ग बना पार्किंग स्थल...खतरे में जच्चा-बच्चा की जान

विज्ञापन
08जेएनडी05: नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में एंबुलेंस के लिए बनाए गए रास्ते में खड़े वाहन। संव
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में वाहन चालकों की मनमानी गर्भवती और नवजात बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। गायनी वार्ड तक एंबुलेंस की सीधी और सुगम पहुंच के लिए बनाए गए विशेष रास्ते पर ही कार और अन्य वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस को गायनी वार्ड के पास बने गेट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। आपात स्थिति में कुछ दूरी पहले ही जच्चा-बच्चा को उतारकर स्ट्रेचर या पैदल अस्पताल तक ले जाया जा रहा है।
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गायनी वार्ड को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया था। नई बिल्डिंग में ऑपरेशन थिएटर के साथ प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को रखने के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं। एंबुलेंस को गायनी वार्ड के नजदीक तक पहुंचाने के लिए सीटी स्कैन के पीछे स्थित पार्क से रैंप को जोड़ते हुए करीब 20 मीटर लंबी सड़क तैयार की गई है। साथ ही यहां नया गेट भी बनाया गया है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का उद्देश्य गर्भवती को एंबुलेंस से उतारने के बाद कम दूरी में स्ट्रेचर के जरिये वार्ड तक पहुंचाना है। प्रसव के बाद महिला और नवजात को एंबुलेंस तक ले जाने में भी यह रास्ता महत्वपूर्ण है लेकिन रास्ते में वाहन खड़े होने से परेशानी हो रही है।
एंबुलेंस के लिए बनाए गए रास्ते पर पार्किंग से व्यवस्था प्रभावित
अस्पताल परिसर में बनाए गए शेड के नीचे लोग अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। कई बार वाहन इस तरह लगाए जाते हैं कि एंबुलेंस के निकलने या गेट तक पहुंचने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला या डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को रास्ते में ही उतारना पड़ सकता है। अस्पताल के सामने वाहनों को खड़ा करने के लिए बड़ी पार्किंग उपलब्ध है। इसके बावजूद लोग पार्किंग का इस्तेमाल करने की बजाय एंबुलेंस के लिए बनाए गए रास्ते को ही पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विशेष कर्मी की लगाई जाएगी ड्यूटी
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि एंबुलेंस के रास्ते में वाहन खड़े करने से रोकने के लिए विशेष कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। अस्पताल में मेडिकल अधिकारियों और आमजन के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है। लोगों को आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस के रास्ते को खाली रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें