नरवाना। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। भवन में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र चौपड़ा ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि जयंती समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश देने का अवसर है। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान दरोगा फूल सिंह, लेक्चरर जगदीश, सतवीर थानेदार, पूर्व प्रधान वीरभान मदाढ, अभय राम, सचिव कश्मीरा, पोलूराम उपप्रधान, राजकुमार नेपेवाल, ओमप्रकाश दनोदा आदि मौजूद रहे।