फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अखिल भारतीय किसान सभा ने दिया कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के आह़वान पर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 27वें दिन भी जारी रही। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह तथा किसान नेत्री कमलेश सच्चा खेड़ा ने अपनी टीम के साथ कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिपिकों की हड़ताल के कारण आम जनता परेशानियां हो रही हैं। लोकतंत्र में संवैधानिक तरीके से आंदोलनरत कर्मचारियों के प्रति उदासीन ठीक नहीं है। यदि सरकार का इसी प्रकार से उदासीन रवैया जारी रहा तो प्रदेश के किसान भी कर्मचारियों के आंदाेलन में शामिल हो जाएंगे। सरकार में बैठे नेता सता में आने से पहले तो बड़े-बड़े वायदे करके जनता से वोट लेते हैं और सता में आने के बाद जनता की आवाज दबाने का कार्य करते हैं। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला सचिव राजेश कालीरमन, कैशियर मोहित ठाकुर, कमल चुघ व नवीन कुमार बताया कि सरकार जब तक 25 अगस्त 2014 के कैबिनेट निर्णयानुसार लिपिक व स्टैनो वर्ग का प्रारंभिक वेतन मान 35400 तथा पदोन्नत पदों को सम्मानजनक वेतनमान बढ़ाने समेत सभी जायज मांगें नहीं मानती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, भारती ढाकल, रणधीर सिंह उचाना, मियां सिंह धरोली, जोदा सिंह, कपूर सिंह, कामरेड रमेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सजीव ढांडा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता छाजूराम नैन, प्रोमिला देवी, किरन , राजेश कुमार, रमेश कुमार, पूनम देवी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें