फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं : विधायक

Wed, 11 Feb 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी09: उचाना नई अनाज मंडी का निरीक्षण करते विधायक ,डीसी मोहम्मद रजा और अन्य। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र में 18 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधायक देवेन्द्र अत्री और डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने उचाना की नई अनाज मंडी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक और डीसी ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं।
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसे में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ता समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री इस दिन क्षेत्रवासियों को करोड़ों रूपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस योजना बनाई जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल सुविधा, फायर सेफ्टी और आपातकालीन प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस दौरान एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएसपी संजय कुमार, कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, तहसीलदार निखिल सिंगला, रामचन्द्र अत्री, संदीप चहल, श्रवण मांडी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, रमन भौंसला, सतीश एमसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें