फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अक्षय तृतीया आज, परिणय सूत्र में बंधेंगे 500 जोड़े

Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अक्षय तृतीया बुधवार को है। जिलेभर में आज विवाह समारोहों की धूम रहेगी और युवा भी खूब विवाह बंधन में बंधेंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह की आड़ में कुछ बाल विवाह भी हो सकते हैं। इसके चलते अगर आज आपके घर या परिवार में किसी की शादी है तो शादी की रस्मों को अदा करने के साथ-साथ दुल्हा व दुल्हन की आयु का प्रमाण पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाली शादियों पर जिला महिला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की विशेष नजरें रहेंगी। लड़के की आयु 21 वर्ष से कम और लड़की की आयु 18 वर्ष की आयु से कम पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ अब बाल विवाह के केस में पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज करवाने का प्रावधान भी कर दिया गया है।
अक्षय तृतीया बुधवार को है और यह वह दिन होता है। इसमें शादी के लिए पंडित से शुभ मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। बुधवार को जींद जिले में लगभग 500 शादियां शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही हैं। इन शादियों को लेकर तमाम बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाएं बुक हैं। प्रदीप ज्वेलर्स के प्रदीप भोला ने बताया कि सोने के रेट बढ़ने के बावजूद बुधवार को अक्षय तृतीया को लेकर ज्वेलर्स के पास अच्छे ऑर्डर आए हैं। यह मुहूर्त ज्वेलर्स के लिए अच्छा रहेगा। इसी तरह बत्तख चौक के पास के फूल वाले दीपक का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर गाड़ी सजाने के लिए एडवांस बुकिंग है। सुबह ही गाड़ियों को सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फूल बेचने वालों से लेकर दूल्हे की कार सजाने वालों को सांस लेने की फुर्सत नहीं होगी। वहीं हलवाई जगदीश का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर तीन-तीन जगह बुकिंग ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें