फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mon, 20 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता एवं इसके निवारण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया और एड्स से बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को इस विषय पर जागरूक रहने और समाज में इसकी रोकथाम के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स केवल एक शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि इसके सामाजिक और मानसिक पहलू भी जुड़े हुए हैं। एड्स असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित सुइयों के माध्यम से फैलता है। उन्होंने समाज में व्याप्त कलंक और भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने इस विषय पर गहरी रुचि दिखाई और जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें