15जेएनडी05-एचकेसीएल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि डिप्टी ए
जींद। एचकेसीएल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर कौशल युवाओं के भविष्य पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक अस्पताल से डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एचकेसीएल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को फ्री किताबें वितरित की गईं।
डॉ. राजेश भोला ने युवाओं को एआई और कंप्यूटर कौशल में अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को यह भी बताया कि कैसे एआई और कंप्यूटर कौशल उन्हें भविष्य में सफल होने में मदद कर सकते हैं। आज के परिवेश में कंप्यूटर की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर के बिना मानव जीवन लगभग वर्तमान में अधूरा है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का महत्व बढ़ गया है। बिना कंप्यूटर ज्ञान के कोई भी छात्र अपने जीवन में बेहतर नहीं कर सकता है। इसलिए सभी बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। इस मौके पर एचकेसीएल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र जींद के निदेशक राजकुमार भोला, अंकिता खटकड़, अजय वर्मा, मीना और वर्षा भी मौजूद रहे।