जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों का उद्देश्य जिले के सभी किसानों का पंजीकरण कर उन्हें विशिष्ट किसान पहचान संख्या प्रदान करना है।
डीडीए गिरीश नागपाल ने बताया कि भविष्य में बीज, खाद, कीटनाशक समेत केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं और अनुदानों का लाभ एग्रीस्टैक पोर्टल पर बनी फार्मर आईडी के आधार पर ही दिया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों की आईडी नहीं बनी। उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पंजीकरण के दौरान किसानों को अपने साथ आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज और मोबाइल नंबर लाने होंगे। संवाद