फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के बाद अब राजनीति के अखाड़े में धोबी पछाड़

Sun, 04 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
बेटे सुमेर पहलवान को जीत का तिलक लगाती लगाती उसकी मां। - फोटो : jind
विज्ञापन
कुश्ती के अखाड़े में लगभग 12 वर्षों तक विरोधियों को धूल चटाने वाला जसमेर चहल उर्फ सुमेर पहलवान अब राजनीति के अखाड़े में भी अपने धोबी पछाड़ दांव से विरोधियों को चित कर रहा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुमेर पहलवान ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा समर्थित उम्मीदवार को पटखनी देकर राजनीति के अखाड़े में भी अपना दमखम दिखा दिया है। सुमेर पहलवान ने दो बार पार्षद का चुनाव जीतने के बाद अब यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमा लिया है। राजनीति के महज छह वर्ष के करियर में ही सुमेर पहलवान ने पार्षद से लेकर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद तक का सफर तय कर लिया है।
विज्ञापन


शहर की अर्बन इस्टेट कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सुमेर ने 14 वर्ष की उम्र में कुश्ती के अखाड़े में कदम रखकर कुश्ती के दांव पेच सीखने शुरू किए। लगभग 12 वर्षों तक अखाड़े में विरोधियों को जमकर धूल चटाई और इस दौरान पांच बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। वर्ष 2012 में पहलवान दारा सिंह के जन्मदिवस पर लुधियाना में भारत केसरी व भारत कुमार के खिताब के लिए आयोजित हुए दंगल में अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर भारत कुमार का खिताब जीता। इसके बाद वर्ष 2010 में राजनीति के अखाड़े में कदम रखा। वार्ड-22 से सुमेर पहलवान को सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया। इसके बाद वर्ष 2016 में फिर से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब यूथ कांग्रेस के चुनाव में सुमेर पहलवान ने जिलाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। 

जिले में यूथ कांग्रेस को करेंगे मजबूत
यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुमेर पहलवान ने कहा कि अब वह जिले में यूथ कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे और जिले के विकास के लिए आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस चुनाव में जिले में प्रमोद समर्थकों का दबदबा
यूथ कांग्रेस के लिए हुए चुनावों में जींद जिले में प्रमोद सहवाग समर्थकों का दबदबा रहा। जींद जिलाध्यक्ष के पद पर जसमेर चहल (सुमेर पहलवान), जींद हलकाध्यक्ष अजमेर रेढू, जींद हलका महासचिव गौरव धैर्य, सफीदों हलका अध्यक्ष मस्तराम बागडू, उचाना हलका उपाध्यक्ष सतेंद्र चहल, जींद जिला महासचिव मयंक गर्ग, जींद जिला महासचिव अमित चहल, जींद जिला सचिव सुमित ढाठरथ, जिला सचिव वरदान नैन को यूथ कांग्रेस चुनाव में सफलता मिली है। सभी विजेता उम्मीदवार शनिवार को विजय नगर स्थित प्रमोद सहवाग के कार्यालय में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। प्रमोद सहवाग ने विजेता युवा पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद और भरोसा है कि नई टीम जींद में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल कटारिया, संदीप बूरा, विकास पोड़िया, जितेंद्र कुहाड, सतीश सरपंच, अंकित गर्ग, संजय शर्मा सरंपच, संदीप तुर भूपेंद्र सिवाहा, कपिल ढाठरथ, राकेश खटकड़, राकेश दलाल, सोमवी बैनिवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरजेवाला समर्थकों ने शहर में निकाला विजयी जुलूस
नरवाना में शुक्रवार को घोषित हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में विजयी हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थक पदाधिकारियों ने शहर में विजयी जुलूस निकाला और सुरजेवाला के पक्ष में नारे लगाए। जिले के जिलाध्यक्ष व हलका अध्यक्ष पद पर सुरजेवाला के समर्थकों ने कब्जा किया है। शनिवार सुबह नेहरू पार्क में सुरजेवाला समर्थक पदाधिकारियों समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और पदाधिकारियों को खुली जीप में बैठाकर सुरजेवाला भवन लाया गया। जिला प्रधान सुमेर पहलवान, महासचिव नरेंद्र खर्ब, नरेंद्र मोर, मंजूबाला, हलका अध्यक्ष मनोज नैन और हलका महासचिव रोहित गर्ग का सुरजेवाला समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान लड्डू वितरित किए गए। यहां बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, चौधरी दत्ताराम कलौदा, एडवोकेट सुशील कौशिक, पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, संजीव धमतान, मनजीत बब्बर, प्रवीण शर्मा, रोहताश सिंगला, दिलबाग नैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें