फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने शहर थाना प्रभारी से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से व्यापारियों के निशाने पर चल रहे शहर थाना प्रभारी को एसएसपी वसीम अकरम ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। यह नोटिस 25 मई की एक कार्रवाई के संदर्भ में है, जिसमें शहर थाना पुलिस सब्जी मंडी में एक दुकानदार को पीट रहे हैं। वहीं वीरवार को दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें गोहाना रोड से एक मीठाई की दुकान के संचालक को जबरन गाड़ी में डाला जा रहा है। हालांकि इस दौरान दुकानदार गिड़गिड़ाता रहा, उससे गलती हो गई और आगे से नहीं करेगा। इस दौरान बुजुर्ग दुकानदार पुलिसकर्मी के पैरो को भी हाथ लगाता है, लेकिन उस पर कोई रहम नहीं आया।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश व्यापार मंडल पिछले कई दिनों से शहर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस व्यापारियों के साथ चोरों जैसा व्यवहार कर रही है। सब्जी मंडी में दो बार दुकानदारों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच 25 मई को हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसको लेकर दो दिन पहले प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने भी जींद में व्यापारियों के साथ मीटिंग की थी।
घी उठाने का भी आरोप
वहीं पिछले सप्ताह व्यापारियों ने शहर थाना पुलिस पर दुकानदार के साथ मारपीट करने व देसी घी उठाने के भी आरोप लगाए थे। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को नकार दिया था।
विज्ञापन

कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस, मारपीट गलत
हर किसी की अपने इज्जत होती है। सारेआम मारपीट करना गलत है। वह भी तय समय के अलावा दुकान खोलने या मास्क नहीं लगाने पर। इससे पुलिस की तानाशाही झलकती है। यदि कोई नियम तोड़ रहा है पुलिस कार्रवाई करे। यदि शहर थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
महावीर कंप्यूटर, प्रधान प्रदेश व्यापार मंडल जींद।
लॉकडाउन लागू करवाने के लिए की जा रही है सख्ती
किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। लॉकडाउन लागू करवाने के लिए सख्ती की जा रही है। लोग तय समय के बाद या इससे पहले भी दुकान खोलते हैं। इसके चलते सख्ती की गई है।
डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।
व्यापारियों के साथ नेता भी समर्थन में
हालांकि कुछ व्यापारी शहर थाना प्रभारी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वीरवार को कुछ व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार शहर के एक बड़े नेता ने थाना प्रभारी के खिलाफ संभावित कार्रवाई को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार के मंत्रियों तक से संपर्क किया गया है।
दिया है कारण बताओ नोटिस
यह मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दिया है। यह वीडियो मैंने देखी है, जो सुबह छह बजकर दस मिनट की है। इसमें नियम तोड़ा जा रहा है। दुकान खोलने का समय सुबह सात बजे से है। इसके बावजूद भी मारपीट करना गलत है। ऐसे में थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

वसीम अकरम, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें