गोहाना रोड पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : Jind
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से निडाना गांव निवासी दिलबाग उर्फ भजनलाल की मौत हो गई। इससे गुस्साए युवक के परिजनों ने रात में जींद-गोहाना रोड पर जाम कर दिया। सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर सड़क दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में निडाना गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका छोटा भाई दिलबाग उर्फ भजनलाल 27 अगस्त को किसी काम से जींद गया हुआ था। जब वह कामकाज निपटाकर गांव आ रहा था तो राधा स्वामी सत्संग भवन गोहाना रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरने से उसका भाई घायल हो गया। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई का शव सड़क किनारे रखा हुआ था। जहां से जुलाना थाना पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में लेकर गई और पोस्टमार्टम करवा उन्हें सौंप दिया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गोहाना रोड पर जाम लगाते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : Jind