22जेएनडी41: बॉर्डर से सामान उठाकर ले जाती हुई महिलाएं। सोशल मीडिया
- फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
नरवाना। दातासिंह वाला बाॅर्डर से पंजाब की तरफ खनौरी बार्डर पर पंजाब पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटाकर रास्ते को साफ करवा दिया था। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में रखा काफी सारा सामान हाईवे के आसपास ही बिखरा हुआ पड़ा है। इस सामान को आसपास रह रहे लोगों ने उठाना शुरू कर दिया।
वहीं, पंजाब के एक युवक ने इसे देखते हुए लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया और एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें दिखाई दे रहा है कि लोग वहां से किसानों के बिस्तरे, मंजे, फोल्डिंग, पंखे आदि उठाकर ले जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सामान उठाने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। वीडियो में यह बताया जा रहा है कि जिस समय लोग सामान उठा रहे हैं, तो उससे करीब 10 मीटर की दूरी पर आगे पंजाब पुलिस के आलाधिकारी भी खड़े हुए हैं।