फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद हुए झगड़े में दो लोगों ने की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गुलकनी में 17 जुलाई को एक किसान की हत्या के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने शराब पीने के बाद किसान को पानी में डुबोकर मारा था। किसी को पता नहीं चले, इसलिए शव को रजवाहे में फेंक दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गुलकनी गांव निवासी राजेश ने कहा था कि उसके पिता 40 वर्षीय बिजेंद्र 12 जुलाई को घर से शाम चार बजे निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सदर थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर उस समय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। चार दिन बाद बिजेंद्र का शव गांव गुलकनी के पास से जाने वाले रजवाहे में मिला था। पुलिस ने राजेश के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया था। अब दो दिन पहले बिजेंद्र के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बिजेंद्र की मौत नहीं हुई थी बल्कि उसे पानी में डुबोकर मारा गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि जिस दिन बिजेंद्र की मौत हुई, उस दिन गांव के ही 41 वर्षीय सोहन लाल व 49 वर्षीय सूरजमल ने उसके साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पुलिस ने सोहनलाल व सूरजमल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि तीनों ने 12 जुलाई को रात को रजवाहे के पास बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया। इसी कारण सोहनलाल व सूरजमल ने बिजेंद्र को पानी में डुबोकर मार दिया। इसके बाद शव को रजवाहे में ही डाल दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
बिजेंद्र को सोहनलाल व सूरजमल ने पानी में डुबोकर मारा था। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शराब पीकर तीनों का आपस में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के कारण बिजेंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर, डीएसपी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें