फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूक किया

Wed, 28 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी1-सिरसाखेड़ी गांव में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्य
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराय के अंतर्गत सिरसा खेड़ी गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर मीना रानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लिंगानुपात सुधारने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूक किया और पीएनडीटी (प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) एक्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर मीना ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्यकर्मी सुमन और बजरंग ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से पहले की अपेक्षा लोगों में काफी जागरूकता आई है और लोगों की विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें