फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 6 जून से विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन, 25 आईटीआई में हैं 2500 सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल जारी होने के बाद सभी आईटीआई संस्थानों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विभाग के शेड्यूल के अनुसार छह से 20 जून तक विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने अभी केवल आवेदन की तिथि जारी की है। मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट सहित अन्य शेड्यूल छह जून को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश के लिए छह जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5244 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2688 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और सीबीएसई से इस बार 10वीं कक्षा में लगभग 20 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र का होना जरूरी है। विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई रहती है। यहां आवेदन के समय कई ट्रेड में 100 से ऊपर मेरिट लिस्ट रहती है। वहीं, राजकीय आईटीआई में निर्धारित सीटों पर तीन से चार गुना आवेदन भी आते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
बाक्स
छह जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में विद्यार्थी दिशा-निर्देशों के तहत दाखिला आवेदन करें। आवेदन करते हुए छात्र पूरी सतर्कता बरतें ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो। -नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद
विज्ञापन

बॉक्स
जिलेभर की आईटीआई में सीटों की जानकारी
आईटीआई का नाम - सीटें
राजकीय आईटीआई जींद- 872
राजकीय महिला आईटीआई जींद- 272
राजकीय आईटीआई उचाना खुर्द- 152
राजकीय महिला आईटीआई डूमरखा कलां-184
राजकीय आईटीआई नरवाना- 820
राजकीय आईटीआई जुलाना- 212
राजकीय आईटीआई मुआना- 88
राजकीय आईटीआई खेड़ाखेमावती- 64
सैनिक परिवार भवन आईटीआई जींद- 24
पहल प्राइवेट आईटीआई जींद- 272
सीआर किसान प्राइवेट आईटीआई जींद-276
नाथजी प्राइवेट आईटीआई- 108
ज्ञान सागर प्राइवेट आईटीआई मोहलखेड़ा-292
जीपी न्यू प्राइवेट आईटीआई- 80
नरवाना प्राइवेट आईटीआई- 256
आर्य प्राइवेट आईटीआई उचाना खुर्द-168
आर्य प्राइवेट आईटीआई ललितखेड़ा-140
ओम प्राइवेट आईटीआई खेड़ाखेमावती-128
श्रीश्यामजी प्राइवेट आईटीआई शादीपुर-216
श्रीबालाजी प्राइवेट आईटीआई सफीदों-80
सनशाइन प्राइवेट आईटीआई उचाना-88
तक्षशिला प्राइवेट आईटीआई जुलाना-108
मयंक प्राइवेट आईटीआई रधाना-40
आकाश प्राइवेट आईटीआई-224
आकाश प्राइवेट आईटीआई लिजवाना खुर्द-80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें