फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाकल गांव को लिया गोद, किसान भवन में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत ढाकल गांव को गोद लेते हुए स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सहशिक्षा महाविद्यालय, नरवाना की एनएसएस इकाई की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ढाकल गांव को गोद लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां की गईं। भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जोड़ना है। अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसान भवन में विशेष सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने भवन और आसपास के परिसर की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस दौरान स्टेडियम परिसर में पेड़-पौधों को पानी दिया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच अनिल कुंडू सहित ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। एनएसएस इंचार्ज संजय कुमार और मोहित आर्य ने स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का माध्यम है। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें