नरवाना। राजकीय महाविद्यालय नरवाना में दाखिला प्रक्रिया के तहत दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब लगातार ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जा रहे हैं। कॉलेज में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे जल्द महाविद्यालय पहुंचकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रोफेसर जगबीर दुल्हन ने बताया कि इस बार महाविद्यालय में बीएससी मेडिकल की सीटों में बढ़ोतरी की गई है। पहले बीएससी मेडिकल में 60 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 80 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बीए ऑनर्स, मैथ ऑनर्स और बीएससी ऑनर्स, फिजिक्स ओर नॉन मेडिकल में विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में भी दाखिले के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय नरवाना में दाखिला प्रक्रिया 26 अगस्त तक होगी। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक किसी कारणवश दाखिला नहीं लिया है, वे ओपन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित करें।
इन विषयों पर इतनी सीट भरी इतनी खाली
बीए — कुल सीट 640 | भरी 544 | खाली 96
.बीए ऑनर्स — कुल सीट 40 | भरी 6 | खाली 34
.ज्योग्राफी ऑनर्स — कुल सीट 40 | भरी 24 | खाली 16
.मैथ ऑनर्स — कुल सीट 40 | भरी 10 | खाली 30
.पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स — कुल सीट 40 | भरी 17 | खाली 23
.बीबीए — कुल सीट 40 | भरी 35 | खाली 5
.बीकॉम — कुल सीट 160 | भरी 106 | खाली 54
.बीसीए — कुल सीट 40 | भरी 38 | खाली 2
.बीएससी मेडिकल लाइफ साइंस — कुल सीट 80 | भरी 79 | खाली 1
.बीएससी नॉन मेडिकल — कुल सीट 160 | भरी 41 | खाली 119
.बीएससी ऑनर्स फिजिक्स — कुल सीट 40 | भरी 11 | खाली 29
.बीटीएम — कुल सीट 40 | भरी 15 | खाली 25