जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) विवेक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में 17 शिकायतें सुनीं।
गांव खेड़ीसफा से सतबीर ने आय प्रमाण पत्र में सुधार, मुआना से नीरज ने विधवा पेंशन की मांग, शामलो कलां से सतबीर ने वृद्धावस्था पेंशन, गांव खोखरी से मोहन ने अविवाहित पेंशन दोबारा चालू करवाने तथा और निम्नाबाद से शीतल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान राशि की मांग की।
एडीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। संवाद