जींद। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने 14 शिकायतें सुनी। शिविर के दौरान विशंभर नगर निवासी शकुंतला देवी ने अपने पति की मृत्यु के पश्चात दीनदयाल उपाध्याय योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन दिया। गांव हरिगढ़ निवासी महावीर ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
एक अन्य शिकायतकर्ता ने परिवार पहचान पत्र में सदस्य के नाम जुड़वाने की फरियाद की। एकता नगर निवासी ने गली में पीने के पानी की पाइपलाइन दबने के बाद गली की मरम्मत नहीं होने की शिकायत दर्ज करवाई। संवाद