फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एडीसी ने वार्ड-2 में गंदगी व जाम सीवरेज मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
22जेएनडी35-वार्ड-2 में निरीक्षण करने पहुंचे एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने बुधवार को वार्ड-2 स्थित पटेल नगर में सीवरेज और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीवरेज और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गलियों, नालियों और सीवरेज व्यवस्था की स्थिति को बारीकी से परखा। कई स्थानों पर गंदगी और जाम सीवरेज मिलने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीसी ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए और नालियों की समय-समय पर सफाई करवाई जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन

एडीसी ने सीवरेज लाइन की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी एडीसी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
लोगों ने बताया कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा और सीवरेज जाम होने से बदबू फैल रही है। एडीसी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ईओ ऋषिकेश चौधरी, एक्सईएन भानु प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें