फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह में होगी गतिविधियां : डीसी

Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रत्येक वर्ष प्रदेश सरकार की तरफ से सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह मनाने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। डीसी ने मुख्य सचिव को बताया कि सुशासन सप्ताह मनाने के लिए जिलास्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन गांव की ओर के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। सुशासन सप्ताह के पहले दिन सरकारी कार्यालयों व गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभागों के अधिकारी, ग्रामीण व पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सुशासन सप्ताह की गतिविधियों के दौरान ग्राम सचिवों की तरफ से गांव में जाकर समस्याओं को मौके पर गूगल फॉर्म में डाला जाएगा। सुशासन सप्ताह के तहत विकास एवं पंचायत, राजस्व, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास व अन्य संबंधित विभागों की तरफ से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ अन्य उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें राज्य और जिलास्तर पर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी 20 दिसंबर तक आवेदन डीसी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, नगराधीश डाॅ. आशीष देशवाल, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीआईओ सुषमा देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें