फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गलत दस्तावेज पर योजनाओं का लाभ लेने पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गलत दस्तावेज पेश कर सरकारी योजनाओं का नाजायज तौर पर लाभ लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गलत तरीके से लाभ लेने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एसडीएम दलजीत सिंह शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों को सुन रहे थे।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों के माध्यम से सूचना मिली है कि उपमंडल में कुछ लोग आधार कार्ड तथा फैमिली आईडी में झूठे दस्तावेज पेश कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन के संज्ञान में यह भी आया है कि आधार कार्ड में ज्यादा आयु दर्ज करवाकर व फैमिली आईडी में अपनी आमदनी कम दिखा योजनाओं का फायदा ले रहे हैं। जो सरासर गलत है और ऐसे व्यक्ति जो उसके बिल्कुल हकदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को ऐसे अयोग्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में कुल आठ शिकायत प्राप्त हुई। इनमें चार शिकायतें परिवार पहचान पत्र, दो शिकायतें पेयजल संबंधित और एक-एक शिकायत प्रॉपर्टी आईडी में शुद्धिकरण करवाने तथा खेत के टूटे हुए खाल को ठीक करवाने बारे प्राप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें