30जेएनडी22-अनाज मंडी सफीदों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन
सफीदों। खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल व कॉमन धान का 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर धान की आवक जारी है। धान खरीद कार्य सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुरूप किया जाए।
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंगलवार को अनाज मंडी सफीदों में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाने उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने अनाज मंडी पिल्लूखेड़ा में धान का खरीद कार्य भी शुरू करवाया।
उन्होंने कहा कि सभी रिकार्ड समय पर तैयार किए जाएं। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ करवाई की जाएगी। इस अवसर पर मार्किट कमेटी सचिव अनिल कुमार, पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी सचिव देवीराम, निरीक्षक लाठर, डीएमईओ भगवान मौजूद रहे।