जींद। जिले में बढ़ते प्रदूषण स्तर और प्रतिकूल पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल अवशेष जलाने की घटना को रोकने के लिए कड़े और ठोस कदम उठाएं। डीसी ने कहा कि लगातार बढ़ हा प्रदूषण पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है। इससे निपटना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में रहकर पूरी सतर्कता से निगरानी करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में चालू सीजन के दौरान यदि कहीं भी फसल अवशेष जलाने की घटना सामने आती है तो किसान के साथ उस क्षेत्र में तैनात संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, कृषि उप निदेशक उपनिदेशक गिरीश नागपाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।