04जेएनडी10-सर छोटूराम पार्क योग करते हुए साधक-साधिकाएं। संवाद
नरवाना। पतंजलि योग समिति की तरफ से सोमवार को आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सर छोटू राम पार्क में किया गया जहां योग शिक्षक जयकिशन पंचाल के मार्गदर्शन में नगरवासियों को योग करवाया गया। सहयोगी शिक्षकों में दीया गर्ग और रामकुमार नैन शामिल रहे।
पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ. धूप सिंह मलिक और जयकिशन पंचाल ने औषधीय पौधे वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से योग को दिनचर्या में शामिल करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। संवाद