फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मृतक की पत्नी पर गंदी नजर रखता था आरोपी राहुल

Fri, 18 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी11-सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। धर्म सिंह कॉलोनी निवासी सूरजभान की हत्या के मामले में सीआईए ने धर्मसिंह कॉलोनी निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी पर आरोपी गंदी नजर रखता था। वह उसे अपने साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले सूरजभान और राहुल की कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन लोगों ने दोनों का समझौता करवा दिया था और फिर शिकायत वापस ले ली थी। फिर 16 अप्रैल को फैक्टरी से बाहर बुलाकर सूरजभान की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी अमित कुमार भाटिया ने बताया कि 16 अप्रैल को धर्म सिंह कॉलोनी निवासी सूरजभान की फैक्टरी के बाहर बुलाकर रॉड से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए प्रभारी नरवाना की एक विशेष टीम नियुक्त की। सीआईए टीम ने तत्काल जांच शुरू की। आरोपी हत्या करने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा। टीम को सूचना मिली थी कि राहुल अपने किसी परिचित के पास नरवाना आने वाला है। जगह-जगह ट्रैप लगाया जैसे ही आरोपी नरवाना में आया तो सीआईए टीम ने आरोपी को दबोच लिया।



सीआईए ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मृतक सूरजभान की पत्नी को एकतरफा चाहता था और उसे अपने साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने सूरजभान की लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हत्याकांड में कौन-कौन शामिल था। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अमित भाटिया, डीएसपी, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें