फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगदारी व झूठे यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
08जेएनडी37-पुलिस गिरफ्त में फिरौती मांगने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। रंगदारी मांगने और झूठे यौन उत्पीड़न मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने के आरोपी को पिल्लूखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा निवासी साहिल मंगला ने 10 सितंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता अधरंग से पीड़ित है। उनकी बीमारी का फायदा उठाते हुए अमरावली खेड़ा निवासी संजय उसके परिवार से रंगदारी की मांग कर रहा है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। महिला उनके घर में जबरन घुस रही थी, जिसे वहां लोगों ने रोक दिया। महिला ने उसे झूठे यौन शोषण समेत अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद हत्या के मामले में जेल में बंद गाव ढाठरथ निवासी दशरथ ने उन्हें फोन पर धमकी दी और फिरौती मांगी। फिर एक दिन आरोपी ने उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में फिरौती मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब जेल में बंद दशरथ को अदालत से प्रोटेक्शन वारट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें