फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौकरी लगवाने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 03 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के पटियाला चौक क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर नौकरी के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि सामन पुट्ठी गांव निवासी मुकेश पानू से उसकी जान-पहचान थी। फिर एक दिन उसने कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवाता है। उसने 30 सितंबर को सरकारी नौकरी लगाने के बहाने शहर के एक होटल में बुलाया।
वहां उसने बंधक बनाकर उसे धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकेश पानू के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें