फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्लॉक ने की ट्रेनों की रफ्तार धीमी, बिगड़ा शेड्यूल

विज्ञापन
02जेएनडी10-रेलवे जंक्शन पर सवा घंटा देरी से पहुंची डीएमयू से उतरते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली में शकूरबस्ती के पास रेललाइन पर दो माह से चल रहे ब्लॉक ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। ब्लॉक के कारण ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से जींद पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यह ब्लॉक कब तक चलेगा। इसके बारे में अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रोजाना दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनें बुधवार रात को काफी देरी से पहुंची। रोजाना 18:17 बजे आने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस बुधवार को तीन घंटे 45 मिनट की देरी से 22:10 बजे जींद जंक्शन पहुंची। इसी तरह 20:10 बजे पहुंचने वाली 14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू भी 21:35 बजे जंक्शन पहुंची।
वहीं 18:55 बजे पहुंचने वाली 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे बाद जींद जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पिछले दो महीने से शकूरबस्ती के पास रेलवे ने ब्लॉक लिया हुआ है। वहां पर रेलवे ट्रैक बदला जा रहा है। यह ब्लॉक शाम सात बजे तक रहता है। ऐसे में दिल्ली से बठिंडा की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों को वहीं खड़ा रखा जाता है जिससे सभी ट्रेनें लेट हो जाती है।
विज्ञापन

डीजे को रोहतक या बहादुरगढ़ से चलाने की मांग
दैनिक यात्री अनिल कुमार, अमित, सूरज, नवीन, सुनील, प्रवीण का कहना है कि शकूरबस्ती के पास रोजाना शाम सात बजे तक ब्लॉक रहता है। वहां पर रेललाइन मरम्मत का काम चलता है। इसके कारण सभी ट्रेनों को नांगलोई स्टेशन से पहले खड़ा रखा जाता है। ब्लॉक का समय पूरा होने के बाद ही ट्रेनों को रवाना किया जाता है। ऐसे में दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन को भी दिल्ली स्टेशन पर खड़ी रहती है। इस ट्रेन का रोहतक या बहादुरगढ़ से आवागमन कर दिया जाए तो हजारों यात्रियों को फायदा होगा और वह समय से अपने घर पहुंच सकेंगे।
वर्जन
बुधवार रात को शाम के समय आने वाली सभी ट्रेने देरी से जींद जंक्शन पहुंची। पिछले काफी समय से शकूरबस्ती के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। इसके कारण गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं।-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें