फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की साढे़ 15 वर्षीय किशोरी को इंस्टाग्राम पर झांसे में लेकर रोहतक के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी किलोई निवासी आयुष को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून सुबह उसकी साढ़े 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से चली गई। पता चलने पर उसे आसपास तथा रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फु सलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो किशोरी को रोहतक से बरामद किया गया। जिसके बाद किशोरी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से इंस्टाग्राम चलाती है। इंस्टाग्राम पर ही उसकी जान पहचान रोहतक के किलोई निवासी आयुष से हुई। आयुष ने उसको बातों में ले लिया और उसको 21 जून को रोहतक के एक होटल में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें