फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर चाचा करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। भतीजी का अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक दुष्कर्म करने पर रिश्ते में चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण करने, दुष्कर्म करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2018 में रोहतक में एक पीजी में रहती थी। वहां उसके रिश्ते में चाचा लगने वाला गुरविंदर मिल गया। गुरविंदर उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर गुरविंदर का जीजा आजाद भी बैठा हुआ था। घर पर गुरविंदर की बहन नहीं थी। आजाद ने गुरविंदर के साथ उसे एक कमरे में बंद कर दिया। गुरविंदर ने कमरे में उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरदस्ती उसकी अश्लील फोटो ले ली। उसने उसे फोटो डिलीट करने को कहा, लेकिन गुरविंदर उसे फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। उसने बाद में रोहतक के एक होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वीडियो बनाया। फिर वीडियो उसे भेजकर माता-पिता को बताने की धमकी देकर उसे बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
इसके बाद वह रोहतक पीजी छोड़कर माता-पिता के पास चली आई। घर जाने के बाद भी गुरविंदर उसे फोन करता रहा। इसके बाद गुरविंदर ने पूरे गांव में अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने गुरविंदर व आजाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें