जींद। पुलिस ने शहर के सेक्टर-9 के एक मकान से चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने चोरी करने वाले आरोपियों से चोरी किया गया सामान खरीदा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान तांगा चौक निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।
सेक्टर-9 निवासी जसबीर खर्ब ने 21 अक्तूबर 2024 को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर को उसका लड़का और उसकी पत्नी शाम के समय रिश्तेदारी में चले गए थे। वह शाम करीब आठ बजे खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने घर आया तो देखा कि उसके मकान का मेन गेट खुला पड़ा हुआ है। अंदर मकान में दरवाजे पर लगे हुए ताले भी टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ था। उसने सामान चेक किया तो सोने की चेन, तीन तोले के सोने के कड़े, छह सोने की अंगूठी, तीन तोले की दो सोने की चेन, सोने के झुमके, सोने के कड़े, पांच जोड़ी कान की बाली, एक तोले की सोने की गलसरी, आधा किलो चांंदी के जेवरात और आठ लाख रुपये की राशि नहीं मिली थी।