फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भैंस चोरी के आरोपियों ने कबूली अन्य वारदात

Fri, 02 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी08: सीआईए की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईए सफीदों ने भैंस चोर गिरोह के पकड़े गए दोनों आरोपियों गांव निवासी परमजीत उर्फ पम्मी व यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के कमहेड़ा निवासी नीतू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के वार्ड छह निवासी सतनाम ने बताया कि उनका पशुबाड़ा धर्मगढ़ रोड पर है। 30 जनवरी को छोटा हाथी में दो-तीन व्यक्ति आए और नौकर को बंधक बनाकर एक भैंस व कटड़ा टैंपों में लाद लिए। जानकारी मिलने पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को पकड़ लिया। दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। इस मामले में सीआईए स्टाफ की टीम ने इंचार्ज मनीष कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से एक भैंस व एक कटड़ा बरामद कर लिया है। आरोपियों ने मिलकपुर रोड सफीदों तथा असंध से भी पशु चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत को मामा के लड़के ने गिरोह में शामिल किया

पुलिस पूछताछ में परमजीत ने बताया कि उसके मामा का लड़का अंग्रेज सिंह भैंस चोरी करता है। उसने ही रुपये कमाने का लालच देकर अपने साथ काम करने के लिए कहा। परमजीत को दिन में भैंस देखकर बताना होता था कि कहां पर पशुओं के साथ रात को मालिक नहीं सोते। इसी सूचना पर आरोपियों ने धर्मगढ़ रोड पर एक भैंस के बाड़े में चोरी को अंजाम दिया था। अब पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अंग्रेज सिंह की तलाश कर रही है।

01जेएनडी08: सीआईए की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें