फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआईए ने 38 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े

Thu, 01 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में आरोपी रोनी।
विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने दो स्थान से 38 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों रेवर निवासी बूटा सिंह व रोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज नरवाना सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम रेवर गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव का ही बूटा सिंह हेरोइन बेचता है। टीम ने दबिश दी तो कंबल ओढ़कर खड़ा युवक भागने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेेने पर उसके पास से 22 ग्राम हेरोइन मिली। दूसरे मामले में सीआईए की टीम को सूचना मिली कि रसींदा गांव में हेरोइन की तस्करी की जाती है। टीम ने ढाबी टेक सिंह रोड पर पीर बाबा के नजदीक नाकाबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास किया, पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान रेवर गांव निवासी रोनी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

01जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में आरोपी रोनी।

01जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में आरोपी रोनी।

01जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में आरोपी रोनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें